मोतिहारी के मदरसा बहरूल उलूम में 3 दिसंबर को होगा भव्य जलसा-ए-आम, 20 हाफिजों की होगी दस्तारबंदी, देश और प्रदेश के कई नामचीन उलेमा करेंगे शिरकत

मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत सिसवनिया गांव में आगामी 3 दिसंबर को भव्य जलसा-ए-आम एवं दस्तारबंदी समारोह का आयोजन होने जा रहा है।

मोतिहारी  के मदरसा बहरूल उलूम में 3 दिसंबर को होगा भव्य जलसा-ए-आम, 20 हाफिजों की होगी दस्तारबंदी, देश और प्रदेश के कई नामचीन उलेमा करेंगे शिरकत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

मोतिहारी/ बिहार: मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत सिसवनिया गांव में आगामी 3 दिसंबर को भव्य जलसा-ए-आम एवं दस्तारबंदी समारोह का आयोजन होने जा रहा है। मदरसा बहरूल उलूम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश के कई नामचीन उलेमा शिरकत करेंगे। खास बात यह है कि इस मुबारक मौके पर कुरआन-ए-करीम की हिफ्ज की तालीम पूरी करने वाले 20 हाफिज-ए-कुरआन की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियां मदरसा प्रबंधन की ओर से जोर-शोर से की जा रही हैं। 3 दिसंबर, गुरुवार को आयोजित इस जलसे की अध्यक्षता ढाका जामा मस्जिद के इमाम एवं खतीब हजरत मौलाना नजरुल मुबीन साहब करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हजरत मौलाना मुफ्ती मुहम्मद जुनैद आलम साहब नदवी कासमी शामिल होंगे।

अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील 

जलसे में मौलाना मतीउर्रहमान, मौलाना सदरे आलम, मुफ्ती रियाज अहमद कासमी, मौलाना जमाल अकबर, मौलाना अली अकबर, कारी साजिद और कारी इम्तियाज अहमद रियाजी समेत कई उलेमा अपने इल्मी और इस्लाही तकरीरों से लोगों को संबोधित करेंगे।मदरसा के संस्थापक हाजी शेख अता-उर-रहमान ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुरआन की तालीम, उसके पैगाम और दीनी व नैतिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्र के तमाम उलेमा, इमाम, बुद्धिजीवियों और आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।